बरेली, मार्च 3 -- नवाबगंज, संवाददाता। एक बदमाश ने एक महिला के घर में घुसकर उसके कानों से कुंडल लूट लिए। महिला ने इसका विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमलाकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आनन-फानन परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला के बेटे ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ और कोतवाल ने सीएचसी पहुंचकर महिला का हाल जाना। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिथरी गांव में नत्थूलाल अपनी पत्नी हीराकली (65 वर्ष) के साथ रहते हैं। नत्थूलाल को कुछ समय पूर्व पैरालाइसिस हो गया है। जिस कारण उनकी पत्नी ही उनकी देखभाल करती हैं। रविवार रात हीराकली घर में सो रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.