पूर्णिया, अक्टूबर 5 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा थाना क्षेत्र के धरहर जमुनिया गांव में गुरुवार की रात बेखौफ अपराधियों ने घर के बरामदे पर सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका स्वर्गीय दुल्ला मरांडी की पत्नी गौरी देवी (45 वर्ष) थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरी देवी अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ घर के बरामदे में सोई हुई थी। देर रात करीब दो बजे हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और महिला के माथे में गोली मार दी। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पास में सो रही बेटी की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी मां खून से लथपथ बिछावन पर पड़ी थी। बेटी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मृतका के बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि गौरी देवी सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.