गंगापार, अप्रैल 12 -- घर के बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला का सुबह चारपाई पर संदिग्ध दशा में निर्वस्त्र शव मिला। महिला के हाथों में खरोच के निशान मिले। महिला की बेटी की सूचना पर एसीपी मेजा के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा। बेटी की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बरहाकला ग्राम पंचायत के बबुरा गांव में शनिवार रात अपने ही घर के खुले बरामदे में चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला 62 वर्षीय कस्तूरा देवी पत्नी स्व उमाशंकर बिंद का संदिग्ध दशा में निर्वस्त्र शव मिला। महिला के पति उमाशंकर बिंद साल भर पहले रेलवे विभाग से सेवानिवृत हुए थे और दस माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बेटा कोई नहीं है, सिर्फ तीन बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.