घर में सो रही किशोरी की सर्पदंश से मौत
बदायूं, जुलाई 20 -- बिनावर, संवाददाता। घर में सो रही एक किशोरी को देर रात सांप ने डस लिया। परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के शेरगंज बिछरिया गांव का है। यहां निवासी राम सिंह की 16 वर्षीय बेटी कीर्ति शनिवार देर रात घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे उसे जहरीले सांप ने डस लिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और उसकी हालत बिगड़ती देख तत्काल उसे इलाज के लिए घटपुरी अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Patna News: घोसवरी में सांप काटने से दो बच्चियों की मौत,मातम पसरा प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया।राजकीय मेडिकल कॉलेज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.