बहराइच, मार्च 7 -- बहराइच, संवाददाता। एक गांव में घर में सो रही किशोरी का आधी रात में अपहरण कर लिया गया। किशोरी के परिजनों को भनक तक नहीं लगी। पीड़ित पिता ने गांव के ही एक विवाहित युवक को नामजद कर केस दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी व नामजद आरोपी को तलाश रही है। दरगाह थाने के एक गांव निवासनी 16 वर्षीय युवती का बुधवार रात में लगभग दो बजे सोते समय अपहरण कर लिया गया। परिजन रात में दो बजे के बाद सो कर उठे। तो देखा कि किशोरी बिस्तर से गायब है। नित्य क्रिया को जाने की सोंच परिजन दिनचर्या में लग गए। जब काफी समय बीत गया। वह घर में नही आई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सभी संभावित जगहो पर तलाश में पता चला कि गांव का ही एक युवक भी आधी रात से गायब है। परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर युवक को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.