गोरखपुर, जून 15 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दिस्तौलिया गांव में रविवार की रात में घर में सोए व्यक्ति पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विकास कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस पुलिस ने गांव निवासी रितेश श्रीवास्तव पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। विकास कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि 13 जून की रात 02 बजे घर पर सोया था कि तभी गांव निवासी रितेश श्रीवास्तव घर का दरवाजा खटखटाने लगे। मैंने दरवाजा खोला तो रितेश श्रीवास्तव 7/8 व्यक्तियों के साथ मेरे घर में घुस गए और बिना किसी करण के सभी ने मिलकर लात, मुक्का, राइफल, पिस्टल की बट से मारकर लहूलुहान कर दिया और जान-माल की धमकी देते हुए भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...