बेगुसराय, जून 14 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। घर में सोई अकेली युवती के साथ पिस्तौल की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 10 जून की देर रात दिल दहलाने वाली यह घटना हुई। हैरतअंगेज बात तो यह है कि इस कांड की पीड़िता को आरोपितों के विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए लगातार तीन दिनों तक गुहार लगानी पड़ी।

घटना का विवरण इस दौरान सामाजिक स्तर से पंचायत कर इस मामला को दबाने का प्रयास भी किया गया। पीड़िता को तरह-तरह की धमकी भी आरोपी के पक्ष द्वारा दी गई। परन्तु, पीड़िता न्याय की गुहार लगाती रही और खुलकर आरोपितों का नाम बताती रही। थाना परिसर में भी पीड़िता को डराने धमकाने की कोशिश की गई। पीड़िता अपने साथ हुए अन्याय के आगे हार नहीं मानी और न्याय पाने की जिद पर अड़ी रही।...