प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के रायकाशीपुर गांव निवासी सूरज सरोज की पत्नी कुंडहिन के घर में मंगलवार रात चोर घर के पीछे पक्की दीवार में नकब लगाकर भीतर घुसे। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, कपड़े, बर्तन और अन्य कीमती सामान समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई तो हड़कंप मच गया। घर के पीछे चोर बक्सा तोड़कर फेंक दिया और सामान लेकर भाग निकले। पीड़िता ने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...