रायबरेली, अप्रैल 13 -- रायबरेली, संवाददाता। ‎जिले के भदोखर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रविवार की देर रात सराय दामू गदियानी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी। शातिर चोरों ने एक घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। ‎ यह भी पढ़ें- भदोखर में बेखौफ चोरों का तांडव, घर में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात और नकदी पार‎मिली जानकारी के अनुसार, सराय दामू गदियानी निवासी राम लखन पासी का परिवार रविवार रात खाना खाकर सो गया था। आधी रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पिछले हिस्से से सेंधमारी की। चोरों ने जिस कमरे में कीमती सामान रखा था, उसे बड़ी सफाई से खंगाला। सोमवार की सुबह जब परिजनों की आंख खुली, तो घर का मंजर ...