नई दिल्ली, अगस्त 6 -- रामायण फिल्म आ रही है और डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई स्टार्स हैं। फिल्म की कास्टिंग काफी खाल है और इस बीच रामनायण में शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाले नितिश शर्मा ने बताया कि कैसे उन्हें यह रोल मिला है। नितिश ने बताया कि उन्हें यह रोल मिलने के पीछे एक दिव्य कहानी है या ये कहें कि भगवान का आशीर्वाद है।नितिश को निकाल दिया था बड़े प्रोजेक्ट से नितिश ने सोशल मीडिया पर बताया कि कैसे उन्हें यह रोल मिला है। नितिश ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अरुण गोविल(जो फिल्म में दशरथ) का किरदार निभा रहे हैं, वह बोल रहे हैं कि राम जी स्वयं चुनते हैं सबको अपना काम करवाने के लिए। इसके बाद नितिश बोलते हैं कि और ये मेरा स्वभाग्य है कि भगवान राम ने मुझे चुना शत्रुघ्न के किरदार के लिए और वो भी तब जब मुझे मेरे करियर...