रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आदर्श कॉलोनी में एक मकान और बिगवाड़ा क्षेत्र में टायर की दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों जगह आग पर काबू पाया। आदर्श कॉलोनी, घास मंडी वार्ड नंबर 36 स्थित एक मकान में गुरुवार तड़के करीब पौने तीन बजे आग लग गई। उस समय पूरा परिवार दोमंजिले के एक कमरे में सो रहा था। अचानक ऋषभ चौधरी का दम घुटने लगा, जिससे उसकी नींद खुल गई। कमरे में धुआं भरा देख उसने तुरंत पास में सो रही अपनी मां जावित्री देवी और पत्नी राधा चौधरी को जगाया। बाहर निकलने पर पता चला कि पहली मंजिल के एक कमरे में भीषण आग लगी है। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.