फिरोजाबाद, मार्च 13 -- नारखी के बछगांव में विद्युत शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने जब घर से धुआं निकलते हुए देखा तो अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक लाखों का सामान खाक हो गया। थाना नारखी के बछगांव में चंद्रप्रकाश का घर है। बताया जाता है कि चंद्रप्रकाश किसी कार्य से बाहर गए थे तो घर में कोई नहीं था। इस दौरान किसी तरह से घर में आग लग गई। घर में कोई नहीं था तो आग लगने की जानकारी भी नहीं हो हो सकी। इधर आग ने घर में विकराल रूप धारण कर लिया। जब आस पड़ोस के लोगों ने घर से धुआं एवं आग की लपटें उठते हुए देखी तो अफरा-तफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.