धनबाद, मार्च 15 -- डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में शनिवार को आगामी सत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। शिक्षकों व अभिभावकों के बीच सकारात्मक और सार्थक संवाद हुआ। प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एनएन श्रीवास्तव ने अभिभावकों से पढ़ाई में रुचि बढ़ाने और घर में शैक्षणिक माहौल बनाने पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आगामी सत्र में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक सहभागिता, शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट, अद्यतन पाठ्यक्रम गतिविधि, बच्चों की नियमित उपस्थिति पर अभिभावकों से चर्चा की। बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की ओर से दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना भी की। तीन दिवसीय फाइलेरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.