सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सुरसंड। घर में शराब रखकर बेचने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने नपं सुरसंड के वार्ड दस में छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार घर से शराब बेचने की सूचना पर पीएसआई अभिजीत सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र बलों ने उस घर में छापेमारी की गयी। छापेमारी में उस घर से 46 बोतल बियर व 39 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शराब बरामद होते ही गृहस्वामी धर्मेन्द्र बारिक की पत्नी सीमा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीएसआई अभिजीत सिंह के बयान पर थाने में एफआईआर की गयी है। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- धंधेबाज के घर को पुलिस ने घेरा तो छत से शराब फेंकने लगी महिला यह भी पढ़ें- 15 लीटर शराब के साथ महिला बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...