गया, अप्रैल 18 -- छकरबंधा थाना की पुलिस ने सूचना के आधार एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानेदार शमशेर आलम ने बताया कि चौड़ीटांड़ गांव में छपेमारी की गई। वहां एक शराब बनाते हुए एक महिला को रंगेहाथ दबोचा लिया गया। वहां से नौ लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। शराब बनाने वाला दो बर्तन को जब्त कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर में शराब बनाते महिला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...