मधुबनी, जुलाई 9 -- हरलाखी। खिरहर थाना क्षेत्र के बौरहर गांव में एक 62 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार रात की ही बताई जा रही है। मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे दुर्गंध फैलने को लोगों की इसकी जानकारी हुई। पहचान बौरहर गांव के ही स्व रामदेव साह की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्धा जब दोपहर तक घर के आसपास दिखाई नहीं दी तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। घर से दुर्गंध भी आ रही थी। कुछ लोग अंदर जाकर देखा तो वृद्धा का शव घर के अंदर लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। वृद्धा के तीन बेटे हैं। लेकिन तीनों बेटे बाहर रहते हैं। वृद्धा की बीच वाली बहू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.