जमशेदपुर, मई 15 -- जमशेदपुर। टेल्को के राधिकानगर में गुरुवार सुबह एक महिला को घर में घुसकर लैपटॉप चोरी करते स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना अरविंद सहाय के घर की बताई जा रही है। महिला चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुई थी। इस दौरान घर के सदस्यों की नजर उसपर पड़ गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए और महिला को पकड़ लिया गया। लोगों के मुताबिक महिला के साथ उसके दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे। घटना की सूचना तुरंत टेल्को थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किसी गिरोह से जुड़ी है या नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...