फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 10 -- फर्रुखाबाद। घार में ले जाकर किशोरी से घिनौना कृत्य किया गया। शिकायत करने पर घर वालों से झगड़ा किया गया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गयी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने एक क्षेत्र के रहने वाले आदेश के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इसने उसकी पुत्री को अपने मकान में ले जाकर गलत काम किया। शिकायत करने पर झगड़ा किया। अब पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...