नई दिल्ली, मई 11 -- घर में सिनेमा हॉल का मजा लेने के लिए अब बड़ा स्मार्ट टीवी खरीदने की जरूरत नहीं है। पॉपुलर ब्रांड Epson ने आज भारत में अपने लेटेस्ट प्रो होम प्रोजेक्टर, EH-LS9000B को लॉन्च कर दिया है। दावा है कि खासतौर से होम थिएटर के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया यह प्रोजेक्टर, असली 4K रिजॉल्यूशन को एडवांस्ड लेजर लाइट सोर्स टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ता है, ताकि घर पर ही एक बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल सके। दावा है कि इस प्रोजेक्टर से आप घर पर ही 300 इंच की स्क्रीन बना सकते हैं और फैमिली के साथ घर पर ही थिएटर का मजा ले सकते हैं। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं.3LCD लेजर टेक्नोलॉजी से लैस है प्रोजेक्टर Epson EH-LS9000B होम थिएटर प्रोजेक्टर को घर पर ही थिएटर का एक्सपीरियंस देने के लिए किया गया है...