आगरा, अप्रैल 22 -- ताजगंज थाना क्षेत्र में 18-19 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। पीड़ित ब्रजेश सिंह चौहान निवासी महल बाग खिन्नी के अनुसार चोर घर में घुसे और डेढ़ लाख रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...