घर में लाखों की चोरी, नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर
बुलंदशहर, जून 6 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के मिर्ची टोला स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मिर्ची टोला निवासी सुरेशचंद्र अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 31 मई की रात अपने पुत्र स्वर्गीय गौरव अग्रवाल के मकान पर गए हुए थे। तीन जून की दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने घर लौटे तो मकान का ताला खोलने पर अंदर से कुंडी लगी मिली। शक होने पर वह पड़ोसी के मकान के रास्ते अपनी छत पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- घर में लाखों की चोरी, नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर वहां छत का किवाड़ टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले और लॉक टूटे पड़े थे तथा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर घर से पांच सोने की अंगूठियां, दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.