संवाददाता, मई 9 -- UP News: यूपी के उन्नाव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां माखी थाना क्षेत्र के लगलेश्वरपुर गांव में सांड ने घर में घुसकर एक वृद्धा की जान ले ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि घर के बाहर दो सांड लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते एक सांड़ घर में घुस गया और वृद्धा को सींग मार दी। सींग वृद्धा के मुंह में घुस गई। इससे वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक 70 वर्षीय राम कुमारी का घर खेत किनारे बना है। गुरुवार सुबह वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान लड़ रहे दो सांड में से एक उनके घर में घुस गया। यह देख राम कुमारी ने भगाने की कोशिश की, तभी एक सांड ने उनपर हमला कर दिया। सांड की सींग उनके मुंह में घुसने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो सांड को भगाने के बाद लहूलुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.