घर में लटकी मिली ममता बनर्जी की भतीजी, शिक्षक भर्ती जांच के बाद गई थी नौकरी
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चचेरे भाई की बेटी ब्रिस्टी मुखर्जी का शव मंगलवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के कुसुम्बा गांव स्थित उनके आवास पर लटका हुआ मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार शव सुबह करीब 9 बजे घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे में पाया गया। परिवार की सूचना पर रामपुरहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 28 वर्षीय ब्रिस्टी मुखर्जी ने मार्च 2023 में बोलपुर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में गैर-शिक्षण कर्मचारी के रूप में मिली नौकरी गंवा दी थी। राज्य में करीब 26000 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को इसलिए बर्खास्त किया गया था क्योंकि उन्होंने भाई-भत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.