घर में लगे मोटर में उतरे करंट से युवक की मौत, पत्नी गंभीर
देवरिया, जून 15 -- भटनी (देवरिया)हिन्दुस्तान टीम । क्षेत्र के बभनौली कला गांव में सोमवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना घर में लगे मोटर में करंट उतरने के चलते हुई।बभनौली कला निवासी विनय राजभर (25) सुबह मोटर चलाकर नहा रहे थे। इसी दौरान मोटर बंद करने के प्रयास में वह करंट की चपेट में आ गए। पति को तड़पता देख उनकी पत्नी बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिजनों और ग्रामीणों के प्रयास से दोनों को करंट के प्रभाव से अलग कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने विनय राजभर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.