नई दिल्ली, मई 4 -- दिल्ली स्थित शाहदरा जिले के विवेक विहार फेज-एक में रविवार तड़के बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यहां चार मंजिला इमारत में दूसरी मंजिल पर लगे एसी में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इसमें एक बच्चे समेत नौ लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस और दमकल विभाग को रविवार सुबह करीब 3 बजकर 45 मिनट पर चार मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। यहां 800 गज के प्लॉट में आगे और पीछे की ओर 400-400 गज के आठ फ्लैट बने हुए हैं। इनमें अलग-अलग आठ परिवार रहते हैं। आग दूसरी मंजिल के पीछे की ओर बने एक फ्लैट में एसी में हुए धमाके से शुरू हुई थी। दमकल और पुलिस के पहुंचने तक आग ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के करीब छह फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच ये जानना जरूरी है कि ऐसी धमाके की स्थिति कब बनती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।हर तीन महीने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.