घर में लगी भीषण आग तो, भयानक करंट वाले तारों पर चलकर बचाई जान; दिल्ली का VIDEO वायरल
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- दिल्ली में हाल ही में एक मकान में भीषण आग लग गई, इस दौरान एक शख्स उस मकान के अंदर ही फंस गया। लेकिन इसके बाद उस शख्स ने अपनी जान बचाने के लिए जो कुछ किया उसे जानकर लोग ना सिर्फ हैरान हो रहे हैं, बल्कि उसके लिए उस शख्स की बहादुरी की तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल मकान की पहली मंजिल पर फंसने के बाद भी उस आदमी ने हिम्मत नहीं हारी और वह घर की बालकनी के सामने से गुजरे बिजली के तारों पर चलकर पड़ोस के मकान तक पहुंच गया, जहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे ऊपर खींचकर उसे बचा लिया। इस घटना की जानकारी देते हुए गुरुवार को पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 अप्रैल को बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में हुई थी। जिसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस दौरान मकान की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई थी, जो बेहद तेजी से फैल भी रही थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.