जौनपुर, जनवरी 3 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव की दलित बस्ती में शिवकुमार के घर के प्रथम तल पर शुक्रवार को देर रात आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग में हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घर के लोग नीचे कमरों में सोए हुए थे। देर रात घर के प्रथम तल पर आग लग गई। धीरे धीरे सुलग कर रखा हुआ सामान फ्रीज, टीवी, बिस्तर, कपड़े और कुछ आभूषण भी जलकर नष्ट हो गए। घर वालों को आग लगने की भनक नहीं लगी। भोर में किसी ग्रामीण की नजर घर से निकलते धुंए पर पड़ी तो दरवाजा पीट कर गृह स्वामी को जगा कर सूचना दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। गृह स्वामी के अनुसार करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.