मधेपुरा, फरवरी 13 -- शंकरपुर एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत मौरा झरकाहा पंचायत के बघला गांव में बीती रात भीषण अगलगी की घटना हुई। गांव में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के आवासीय घर में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बघला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण राम के घर में रात के समय अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जब तक घर के लोग और ग्रामीण कुछ समझ पाते, आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना में घर के अंदर रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जल गए हैं। शिक्षक नारायण राम के मुताबिक इस अगलगी में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। अब उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.