घर में लगी आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख
बगहा, जून 4 -- गौनाहा। गौनाहा थाना क्षेत्र के बेलसण्डी गांव में बुधवार की रात करीब 10 बजे अचानक एक घर में आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बेलसण्डी गांव निवासी असलम बानो के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर तथा अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी। अग्निपीड़ित असलम बानो ने बताया कि घटना की सूचना देते हुए गौनाहा अंचल कार्यालय एवं गौनाहा थाना में आवेदन दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में अंचलाधिकारी (सीओ) विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.