सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सांगोबाध। बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध बाजार से दक्षिण बस्ती में शुक्रवार की रात लगभग एक बजे एक किसान के कच्चे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से किसान की हजारों रुपये की फसल जल गई। बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध बाजार के दक्षिण बस्ती निवासी किसान शौनक जायसवाल के कच्चे घर में शुक्रवार की रात लगभग एक बजे आग लग गई। इससे घर में रखा करीब पांच कुंतल सरसो और चार कुंतल गेहूं की फसल जल गई। संयोग अच्छा था कि घर में कोई मौजूद नहीं था। आग की लपटे देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मकान मालिक और डायल 112 तथा फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन ने घंटे भर मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। किसान शौनक जायसवाल ने बताया कि इस अगलगी की घटना में उनकी हजारों रुपये की फसल जल गई। उन्होंने कहा कि आग कैसे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.