औरैया, अप्रैल 22 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के इटैली चौकी अंतर्गत कोरियन की मढ़ैया गांव में बुधवार दोपहर एक घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया और हजारों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि घर में मौजूद बच्ची बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार, आग पंछी पुत्र सरनाम सिंह के घर में लगी। घटना के समय उनकी पुत्री अनुष्का घर के अंदर मौजूद थी और आग की चपेट में आ सकती थी, लेकिन समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर इटैली चौकी इंचार्ज विकास कुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और घटना की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.