शाहजहांपुर, मई 2 -- सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव उल्लिया में आज लगभग दस बजे मोरपाल सिंह राठौर पुत्र बिहारी लाल के घर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घर में रखा गेहूं तथा अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग गांव के दक्षिण दिशा में बने घर में उस समय लगी जब एक सदस्य खाना बना रहा था। हालांकि ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चर्चा है कि आग लगने की घटना संदिग्ध भी हो सकती है और किसी अन्य कारण से भी आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।घटना की सूचना फायर ब्रिगेड पुवायां एवं कंट्रोल रूम शाहजहांपुर को दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट पुवायां तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने पहुंचकर तेजी से कार्रवाई करते हुए घर में लगी आग पर काबू पाया और उसे पूरी तरह बुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.