चंदौली, मार्च 5 -- इलिया (चंदौली)। चकिया कोतवाली क्षेत्र के कौड़िहार ग्राम सभा के पिछवारी बस्ती में बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गुड्डू बनवासी के मड़ईनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि होली के दिन परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। इसी दौरान अचानक मड़ई में आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। आगजनी की घटना से गुड्डू बनवासी का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घर में रखा खाने-पीने का सामान व अन्य जरूरी सामग्री भी जल गई है। ग्रामीण प्रवीण यादव, तेजस यादव, युवा समाजसेवी छन्नू यादव और जितेंद्र यादव ने बताया कि गुड्डू बनवासी का परिवार बेहद गरीब है। आगजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.