गिरडीह, मार्च 15 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में शुक्रवार रात एक घर में आग लग गई। आग लग जाने से घर में रखा सामान, लकड़ी, अनाज, कपड़ा समेत क़रीब अस्सी हजार रुपए की सम्पति जलकर राख हो गयी। घर में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है पर लोग शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात अचानक पर्वतपुर निवासी कुर्बान अंसारी के घर से आग की लपटें उठने लगी। परिजनों के हो हल्ला पर ग्रामीण जुटे तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर तब तक घर में रखा सामान एवं लकड़ी जलकर खाक हो गयी। भुक्तभोगी ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि खाना खाकर सभी अपने- अपने कमरे में सोने चले गए। अर्द्धरात्रि को घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। हो हल्ला पर ग्रामीण जुटे तथा घर में सो रहे व्यक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.