कोडरमा, मार्च 20 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के वार्ड संख्या 24 में स्थित उर्मिला कुमारी के खपड़ैल मकान में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस हादसे में घर में रखा कुछ सामान छोड़कर लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी प्रतिदिन की तरह सुबह करीब आठ बजे मजदूरी करने घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान उनके घर में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उर्मिला देवी को फोन कर घटना की सूचना दी। वहीं वार्ड पार्षद के पति विजय शुक्ला समेत अन्य लोगों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद लोगों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका।हालांकि, इस अगलगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.