सीतापुर, मार्च 13 -- लहरपुर, संवाददाता। कस्बे के छावनी मोहल्ले में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। बृहस्पतिवार देर रात नगर के मोहल्ला छावनी निवासी आजाद खां के घर अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कुछ देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और परिजनों के साथ मिलकर अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में बर्तन, बक्सा, अलमारी, बिजली के बोर्ड, पंखा, बेड, टीन शेड, घर में रखें ईद की खरीदारी के कपड़े व नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.