बांदा, मई 22 -- बांदा। डिगवाही गांव में में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। घर में अचानक आग लगने से पूरे मकान में धुआं भर गया, इससे किसान का दम घुट गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिगवाही गांव निवासी धर्मेद्र ने बताया कि उसके बड़े भाई 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र पंचा के मकान में 20 मई बुधवार दोपहर में पेड़ों के आपस में रगड़ने से निकली चिंगारी से मकान में आग लग गई थी। आग की लपटें और धुआं तेजी से पूरे घर में फैल गया। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान बेहोश हो चुका था। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था, और गुरुवार को परि...