विकासनगर, मई 30 -- त्यूणी, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चातरा के ब्यूलाड खेड़ा गांव में बीती रात अचानक आग लगने से दो परिवारों के रसोईघर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में रसोईघर में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, ब्यूलाड निवासी चरणदास और पप्पू के रसोईघर में मंगलवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक आग लग गई। ग्राम प्रधान शीला नौटियाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना राजगुरु ने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग तहसील प्रशासन से की है। वहीं नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवारों की ओर से प्रशासन को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...