घर में लगी आग, गैस सिलेंडर से हुआ तेज धमाका
जौनपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर नगर पंचायत की ब्राह्मण बस्ती स्थित मकान में रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे भीषण आग लग गई। लपटों से घिरे गैस सिलेंडर में भी ब्लॉस्ट हो गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू किया गया। घटना में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बस्ती के नन्हें दुबे रविवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा पूरा सामान कुछ ही समय में जलकर राख हो गया। आग की लपटों के बीच एक गैस सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.