कौशाम्बी, मई 23 -- सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के मनकापुर गांव निवासी उधोश्याम लोधी राजपूत के मकान में शनिवार की शाम संदिग्ध दशा में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज समेत हजारों रुपया कीमत का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- बंद मकान में लगी आग से लाखों की गृहस्थी खाक यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...