घर में लगाये थे गांजा के 11 अवैध पौधे,गिरफ्तार
सोनभद्र, सितम्बर 13 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली की चितरंगी पुलिस ने गांजा की अवैध खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से गांजा के 11 हरे पौधे जब्त किए हैं। पौधों का कुल वजन 8 किलो 200 ग्राम तथा अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बतायी गयी है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नौगई सेकंड निवासी रज्जू उर्फ राजेश्वर केवट ने अपने घर के पीछे बाउंड्री परिसर में गांजा के पौधे लगा रखे हैं जिसके बाद चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी ने मौके से यह पौधे बरामद किये। आरोपी के खिलाफ 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को विशेष न्यायालय एनडीपीएस के समक्ष पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.