नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- फेंगशुई और वास्तुशास्त्र के अनुसार उस घर की एनर्जी सबसे अच्छी होती है जहां पर सभी प्यार से रहते हैं। एक दूसरे का साथ देते हैं और हर सुख-दुख में एक-दूसरे की ढाल बनते हैं। वहीं जिन घरों में हमेशा तनाव रहता है और हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा होता है वहां का माहौल नेगेटिव होने लगता है। अगर आपके साथ में ऐसी स्थिति रोज होने लगी है तो फेंगशुई के कुछ उपाय अपनाकर घर में शांति और खुशहाली ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु के कुछ आसान से उपाय जानते हैं जिनसे घर की एनर्जी हमेशा अच्छी बनी रहती है और लोगों के बीच अच्छा तालमेल बनता है।फेंगशुई के इन उपायों से घर में आएगी शांति-बेडरूम में शीशा ना लगवाएं अगर परिवार के लोगों के बीच हमेशा तनातनी की स्थिति रहती है तो बेडरूम की ओर नजर डालें। क्या आप बेडरूम में शीशा रखते हैं? नियम के हिस...