अमरोहा, अप्रैल 20 -- नौगावां सादात। इश्क में बागी हुई युवती घर में रखी नकदी और गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। शिकायत करने पहुंचे युवती के परिजनों को प्रेमी के परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत उसके परिवार के छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना थाना क्षेत्र के ही एक गांव की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बीती 14 अप्रैल की रात में किसी समय उनकी 20 वर्षीय बेटी घर से चली गई। जानकारी करने पर पता चला कि गांव का ही इरफान उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बेटी के जाने के बाद घर की तलाशी ली तो अलमारी में रखी 1.92 लाख रुपये की नकदी, दो तोला सोना व 40 तोला चांदी के जेवरात गायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.