हरदोई, मई 3 -- टड़ियावां। गांव बरौली निवासी आदित्य नारायण त्रिवेदी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने भाई के साथ बाहर रहकर काम करता है। गांव में दो अगल बगल में मकान में मां और बाप रहते है। आरोप है कि 15 अप्रैल की देर रात उसके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मां पास जाकर देख रेख कर रही थी। आरोप है कि उसी बीच अज्ञात चोर ने घर में रखे बक्शे के अंदर से जेवर एक जोड़ी झाले व एक मांग बेंदी, तीन माला, एक कमर बिछुआ और एक करधनी, तीन जोड़ी बच्चों के कंगन, तीन चांदी के सिक्के के अलावा तीन जोड़ी बिछिया समेत सात हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी व्यास यादव ने बताया अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...