नई दिल्ली, जून 29 -- भारत में सोने की कीमतों में तेज गिरावट ने परिवारों को अपने पुराने गहने बेचने पर मजबूर कर दिया है। शादी और त्योहारों के पास आने और सोने के दाम आगे गिरने के डर ने लोगों को टेंशन दे दी है। सिर्फ 90 दिनों में 50,000 किलोग्राम सोना भारतीय परिवारों ने बेच दिया है। जनवरी 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव 1,80,000 रुपये पर था। आज देश में MCX पर सोने का भाव 1,43,205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने का भाव बीते पांच महीनों में अपने पीक से करीब 36,000 रुपये नीचे आ चुका है। ज्यादातर भारतीय परिवारों और निवेशकों को सोने के भाव और गिरने का डर सताने लगा है।90 दिनों में बिका 50 हजार किलोग्राम सोना इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में ग्राहकों ने करीब 50 टन यानी 50,000 किलोग्राम पुराना स...