गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। लोनी क्षेत्र के जवाहर नगर में गुरुवार सुबह एक युवक फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर निवासी अनुपम वर्मा उनके घर के कमरे में पंखे से लटके मिले थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अनुपम का पत्नी से विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चलेगा। शिकायत मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.