घर में मृत पाए गए डॉ मौसूफ
धनबाद, अप्रैल 21 -- बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्याद्यालय) धनबाद के उर्दू पीजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मौसूफ अहमद का निधन हो गया है। वासेपुर अवस्थित नूरी मस्जिद के निकट रहने वाले डॉ मौसूफ से मिलने के लिए सोमवार को उर्दू विभाग के शोधार्थी पहुंचे थे। आवाज लगाने पर जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। वे कमरे में बिस्तर के पास गिरे हुए मिले। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनके सिर पर गंभीर चोट थी। तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से रविवार रात से सोमवार सुबह की बीच उनकी मौत हो गई हो। डॉ मौसूफ अहमद एनएसएस के पूर्व कोऑर्डिनेटर भी थे। वे धनबाद में अकेले रहते थे। कुछ लोगों का कहना है कि पिछले दो दिन से सीने में दर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.