बागपत, मई 4 -- बड़ौत। वाजिदपुर निवासी एक युवक को उसके घर में धमकी भरी चिट्ठी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चिट्ठी के जरिए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वाजिदपुर निवासी सन्नी तोमर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 30 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे सोकर उठा, तो उसके गेट के अंदर सफेद कागज पर लिखी एक चिट्ठी मिली। चिट्ठी पढ़ते ही वह घबरा गया और तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पुलिस और आसपास के लोग पहुंच गए। यह भी पढ़ें- पचास लाख की ठगी, शिकायत पर अगवा करने की धमकी तहरीर में आरोप है कि चिट्ठी में एक शातिर बदमाश के नाम से यह लिखा गया है कि सन्नी तोमर उसके मामलों में दखल दे रहा है और उसके खिलाफ मुकदमेबाजी कर रहा है। साथ ही यह भी लिखा गया कि यदि उसने पां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.