रायबरेली, फरवरी 28 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर शव मिला। मृतक के गले में मिले चोट के निशान के बाद परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे एएसपी के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के रानीखेड़ा मजरे कुर्री गांव के रहने वाले 22 वर्षीय रोशन पुत्र छेदालाल का शव शनिवार सुबह उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था। यह देखकर परिजन दंग रह गए। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। मृतक के गले में चोट के निशान भी देखे गए। मृतक के पिता छेदालाल का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.