घर में मिला बेटे का शव, खून से लथपथ मां की हालत गंभीर
बस्ती, मई 13 -- बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में शुक्रवार सुबह कमरे में छह वर्षीय मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि उसकी मां गंभीर हालत में मिली। पुलिस ने पति के साथ महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हरदी गांव निवासी संदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह की पत्नी कीर्ति सिंह अपने छह वर्षीय बेटे प्रभव सिंह के साथ घर में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि दोनों कमरे के अंदर थे। इसी दौरान अचानक कमरे के भीतर से चीख-पुकार की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। वहां मासूम प्रभव सिंह मृत अवस्था में पड़ा था, जबकि उसकी मां कीर्ति सिंह गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ी थीं।सूचना मिलते ही दुबौला चौकी प्रभारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.